मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर योगी सरकार का तोहफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर योगी सरकार का तोहफा

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में योगी सरकार की तरफ से जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योगी सरकार 25 दिसंबर से परिवहन निगम की वातानुकूलित/शताब्दी सेवाओं के किराए में 20 फीसदी की कमी करेगी। यह छूट 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात देने जा रही है। शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी।परिवहन मंत्री के मुताबिक यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसम्बर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किमी. प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी. तक होगा। इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी. की जगह 1.60 रुपये यात्री प्रति किमी. होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें