मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह में सीएम नीतीश बोले- अनुशासन के साथ निभाएं कर्तव्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह में सीएम नीतीश बोले- अनुशासन के साथ निभाएं कर्तव्य

राजगीर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिला स्थित बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

साथ ही प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को पुरस्कृत किया।

दीक्षांत परेड कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को शपथ दिलाई गई। ध्वजरोही वाहकों ने राष्ट्रीय ध्वज और अकादमी ध्वज को लेकर परेड में प्रदर्शन किया। प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने बेहतर परेड का प्रदर्शन कर लोगों का मन जीत लिया।

दीक्षांत परेड कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस अकादमी का जायजा लिया। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा अकादमी के विस्तार के लिए अकादमी परिसर से सटे 22 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है। इस भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई नालंदा जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।

इस अतिरिक्त भूमि में नया प्रशासनिक भवन, परेड मैदान, अधिकारियों के लिए आवास व अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2023 बैच के 1218 पुलिस अवर निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया है, जिनमें 436 महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें पहली बार नियुक्त तीन ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। इन सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया जाएगा।

बिहार पुलिस अकादमी का गठन वर्ष 2008 में हुआ था। इसके लिए 133 एकड़ भूमि राजगीर में उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें