मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला, शादी के मंत्र सुन डरी एक्ट्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला, शादी के मंत्र सुन डरी एक्ट्रेस

मुंबई। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ 'दूसरी शादी' कर ली है। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को न केवल वरमाला पहनाई, बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाईं।

चूंकि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर यह दूसरा विवाह क्यों? दरअसल, यह पूरा आयोजन उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का एक अनूठा तरीका है।

कलाकारों ने अपनी फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रोमोशनल गिमिक अपनाया है।

फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, और गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने स्टेज पर नकली शादी की और एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इस दौरान पास बैठे एक शख्स ने माइक लेकर मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर महिमा डर जाती है और कहती है कि मंत्र क्यों पढ़ रहे हो, ये मंत्र शादी वाले असली मंत्र तो नहीं हैं। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

इसी के साथ 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

ट्रेलर में अपने बेटे की शादी कराने के लिए दुर्लभ प्रसाद (संजय मिश्रा) खुद शादी करने के लिए तैयार होते हैं, क्योंकि लड़की के परिवारवालों की शर्त है कि जब तक घर में कोई महिला नहीं होगी, वे बेटी की शादी नहीं करेंगे। ऐसे में दुर्लभ प्रसाद के लिए लड़की खोजने की तैयारी शुरू होती है और एंट्री होती है महिमा चौधरी की, जो सिगरेट से लेकर शराब तक पीती हैं, लेकिन दुर्लभ अपनी समझदारी से महिमा को नशे से दूर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर आता है बड़ा ट्विस्ट।

ट्रेलर के आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जिससे दुर्लभ प्रसाद और महिमा चौधरी को अलग होना पड़ता है।

दोनों का एक वीडियो सामने आता है,जिसकी वजह से उनके बेटे की शादी भी टूट जाती है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन दोनों भरपूर मिलने वाला है। बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर बहुत पसंद किए थे। फैंस काफी समय ये ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर थे लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें