मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्व अधिकारियों की एसोसिएशन ने किया अपने अधिकारियों के निलंबन का विरोेध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार। हरियाणा के राजस्व अधिकारियों की एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने हाल ही में गुरुग्राम में 6 राजस्व अधिकारियों तहसीलदार और नायब-तहसीलदारों के निलंबन के मुद्दे पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के वित्तीय आयुक्त एवं ए.सी.एस. विजय वर्धन के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में डीआरओ राजबीर सिंह धीमान, तहसीलदार संजय चौधरी, नायब तहसीलदार ललित जाखड़ व अन्य शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से कानूनी दृष्टिकोण से इन मामलों की जांच की जाए, निलंबन आदेश वापस लिए जाएं, नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाए, अधिकारियों को पूछताछ के लिए मुख्यालय में तैनात किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अनुचित है और सरकार द्वारा इसमें जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। ऐसा लगता है कि ये राजस्व अधिकारी स्थानीय राजनीति और मीडिया ट्रायल के शिकार हो गए हैं और इस मुद्दे पर अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है, जबकि यह पूरा मामला हरियाणा शहरी विकास तथा शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम 1975 की धारा 7 ए के तहत अवैध कॉलोनियों को लेकर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें