मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

संभल में सहायक बीएलओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस करेगी जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल में सहायक बीएलओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस करेगी जांच

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव चौकुनी में सोमवार सुबह सहायक बीएलओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो अमरोहा की तहसील हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय फैय्याज नगर में प्रधानाध्यापक थे और बूथ संख्या 226 पर सहायक बीएलओ के रूप में नियुक्त थे।जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे अरविंद कुमार की पत्नी प्रतिभा रोज की तरह उन्हें जगाने कमरे में गईं। काफी देर कोशिश के बाद भी अरविंद नहीं उठे तो परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। जांच-पड़ताल के दौरान अरविंद की मौत की पुष्टि होते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।अरविंद अपने पीछे पत्नी प्रतिभा और दो छोटे बच्चों, 13 वर्षीय बेटी गरिमा और 10 वर्षीय बेटा लविश को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे अमरोहा के गांव ढ़वारसी स्थित वेदांत स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अचानक हुई इस मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर संजीव बालियान ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में अचानक हुई इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस औपचारिक शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें