मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अश्निन ने रचा इतिहास, टेस्ट में पूरे किए 400 विकेट, हैडली-स्टेन को पछाड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में लिए 400 विकेट, अश्निन ने करियर के 77वें मैच में किया कारनामा, 400 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज

34 साल के अश्विन टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के तीसरे स्पिनर हैं. भारतीय स्पिनर्स में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. अश्विन 400 विकेट लेने वाले ओवरऑल चौथे भारतीय गेंदबाज हैं.

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिये हैं. अश्विन सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन जोफ्रा आर्चर को एलबीडब्ल्यू कर यह उपलब्धि हासिल की है. अश्विन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 48 रन देकर 4 विकेट निकाले और उनके विकेटों की कुल संख्या 401 हो गई.

साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली ने 80 टेस्ट मैचों में अपने 400 विकेट पूरे किए थे. जबकि अश्विन ने 77 वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है. अश्विन के नाम इस मैच से पहले 394 विकेट थे. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने महज 72 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 400 विकेट पूरे कर लिये थे.

34 साल के अश्विन टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के तीसरे स्पिनर हैं. भारतीय स्पिनर्स में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. अश्विन 400 विकेट लेने वाले ओवरऑल चौथे भारतीय गेंदबाज हैं. पूर्व कप्तान कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें