मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

जेएनयू में नारेबाजी पर आशीष सूद बोले, राजनीति में हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेएनयू में नारेबाजी पर आशीष सूद बोले, राजनीति में हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार रात हुई नारेबाजी को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री आशीष सूद ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति में हिंसा या व्यक्तिगत हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर नीतियों पर बहस की जा सकती है। लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है।

शिक्षा नीति, वित्त और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जो लोग देश को तोड़ने का काम करते हैं, उनके लिए कोई स्थान नहीं है।

आशीष सूद ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने शरजील इमाम के साथ मंच साझा किया है।

जेएनयू में नारेबाजी को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं।"

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग आतंकियों, नक्सलियों और दंगाइयों के समर्थन में नारे लगाते हैं।

अब इन्हें यह समझ आ गया है कि जहां-जहां नक्सली सक्रिय थे, वहां उनका खात्मा किया जा रहा है। इसी कारण उनकी बौखलाहट सामने आ रही है।

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा परिसर में प्रदूषण के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर भी कपिल मिश्रा ने तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि 'आप' के नेता अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में नहीं हैं और इसलिए उन्हें मुंह छिपाना पड़ रहा है। 12 साल तक दिल्ली में उन्हीं की सरकार रही और पिछले साल इसी समय आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वही लोग मुंह छुपाकर घूम रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं किया। अगर 12 साल में सही ढंग से काम किया होता, तो आज इस तरह चेहरा छुपाने की नौबत नहीं आती। इन बयानों के बाद राजधानी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें