मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

आशी सिंह ने 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' के कलाकारों के साथ शेयर किया वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। अभिनेत्री आशी सिंह इन दिनों 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में शो के बाकी कलाकारों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शो के कलाकारों के साथ ट्रेंडिंग सॉन्ग 'कहीं आग लगे लग जावे' पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

आशी ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और गाने के बोल के साथ सटीक एक्सप्रेशन के साथ हुक स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "टूटे दिल की पीड़ सही न जाए।"

फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रील की दुनिया में आपका स्वागत है।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "पहली रील टीम के साथ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "गजब!"

यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स भी इस पर वीडियो बना चुके हैं। इससे पहले टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली, माधुरी दीक्षित और कई सेलेब्स इस पर रील बना चुके हैं।

'कहीं आग लगे लग जावे' गाना साल 1999 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ताल' का है, जिसे आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसमें आनंद बक्शी के बोल हैं और एआर रहमान ने इसे संगीतबद्ध किया है।

आशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सोनी टीवी में प्रसारित रोमांटिक-कॉमेडी शो 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' में नजर आ रही हैं। सीरियल में वह और अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया मुख्य भूमिका में हैं।

सीरियल में आशी कैरी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक महत्वाकांक्षी और जिंदादिल युवती है। उसकी परवरिश दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुई है। कम उम्र में ही उसने अपने तीन छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल ली थी, और आज वह आत्मनिर्भर और अपने सिद्धांतों पर अडिग है। वह वकील बनने की राह पर है।

इस शो में अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया 'युग' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वह पेशे से वकील है, लेकिन अतीत में हुए दर्दनाक हादसों के कारण वह महिलाओं को शक की निगाहों से देखता है।

शो में दोनों के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिलती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें