मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

आशा भोंसले के दर्जनों नेपाली कालजयी गीत आज भी लोकप्रियता के शिखर पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आशा भोंसले के दर्जनों नेपाली कालजयी गीत आज भी लोकप्रियता के शिखर पर

काठमांडू। भारतीय संगीत इतिहास की सबसे चर्चित और बहुमुखी गायिकाओं में से एक आशा भोसले नेपाली संगीत क्षेत्र के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण रही हैं। मातृभाषा अलग होने के बावजूद उन्होंने कई नेपाली गीतों में अपनी आवाज़ दी है, जो आज की पीढ़ी के बीच भी उतनी ही लोकप्रिय हैं।नेपाली फिल्म उद्योग में 80 और 90 के दौर में आशा भोसले का प्रभाव काफी मजबूत रहा। उन्होंने नेपाल के स्वर सम्राट कहे जाने वाले नारायण गोपाल, रंजीत गजमेर, शम्भुजीत बास्कोटा, कुसुम गजमेर, तुलसी घिमिरे, किरण खरेल और यादव खरेल जैसे प्रमुख हस्तियों के साथ भी काम किया है। इतना ही नहीं, भारतीय पार्श्व गायक कुमार सानू, उदित नारायण से लेकर शान और सोनू निगम तक के साथ उन्होंने नेपाली गीत गाए हैं, जो नेपाली फिल्म और संगीत के क्षेत्र में कालजयी माने जाते हैं।आशा भोसले के साथ काम कर चुके नेपाल के प्रसिद्ध संगीतकार शंभुजीत भास्कोटा ने उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए नेपाली संगीत क्षेत्र में उनके विशिष्ट पहचान बनाने की बात कही है। बासकोटा ने कहा कि अपनी बहुमुखी आवाज़ और अद्भुत गायन शैली के कारण आशा भोंसले ने नेपाली संगीत प्रेमियों के बीच भी गहरी छाप छोड़ी है और उनकी गायकी का जादू आज की पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय है।आशा भोसले ने विभिन्न दौर में नेपाली भाषा में कई दर्जन गीत गाए, जिनमें लोकधुन, आधुनिक संगीत और भावपूर्ण रचनाओं का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। उनकी आवाज़ की मिठास और अभिव्यक्ति की गहराई ने नेपाली श्रोताओं को विशेष रूप से आकर्षित किया है। नेपाली संगीत क्षेत्र में उनके योगदान को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जाता है। भारत और नेपाल के बीच संगीत के माध्यम से जुड़ाव को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है।उनके लोकप्रिय नेपाली गीतों में "गैरी खेतको सिरै हानी", "मोहनी लाग्ला है", आकाशैले उडाई दियो माया मेरो", “उकाली ओराली गर्दै”, “झिम झिम परेलीमा” और “चिसो चिसो हावामा” जैसे गीत शामिल हैं, जो आज भी श्रोताओं के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं। इन गीतों में उनकी सुरीली आवाज़ और भावनात्मक प्रस्तुति ने उन्हें अमर बना दिया है।नेपाली सांगीतिक क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि आशा भोसले जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका का नेपाली संगीत में सक्रिय रहना इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके गीत आज भी रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समान रूप से लोकप्रिय हैं। समय के साथ बदलते संगीत ट्रेंड के बावजूद, आशा भोसले की आवाज और उनके गीतों का जादू नेपाली श्रोताओं के दिलों में आज भी कायम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें