मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

आसनसोल क्लब में "नारी उत्कर्ष मेला" का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आसनसोल क्लब में "नारी उत्कर्ष मेला" का भव्य आयोजन

पश्चिम बर्दवान। द ऐरा रेड कार्पेट फैशन द्वारा आसनसोल क्लब में "नारी उत्कर्ष मेला" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम एवं भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचई) मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।अपने संबोधन में डॉ. पोद्दार ने कहा कि "नारी ही समाज की वास्तविक शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को 'नारायणी' का स्वरूप माना गया है। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान मिलना समाज के सकारात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में मैथन एलॉयज सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल, सीमा दत्ता चटर्जी, दयानंद महाराज, अभय वर्णवाल, सुदीप्तो राय, आशा शर्मा, रूपा गांगुली सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सिमी चटर्जी एवं मेहर राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें