मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक नुकसान होता रहेगा: गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक नुकसान होता रहेगा: गिरिराज सिंह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की ओर से समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें दो नेताओं के बीच विवाद हो गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी कलह से खत्म होने वाली है।

गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार में हार के बाद से कांग्रेस के नेताओं को कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

अब तो दो नेता बैठक में ही एक-दूसरे को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी से पता लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में क्या चल रहा है। ये सबको पता चल रहा है, इसमें कोई दो राय नहीं है।"

दरअसल कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बिहार के वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र यादव के बीच नोकझोंक इस कदर बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक उसका नुकसान होता रहेगा।

अभी तो कुछ नहीं हुआ है। आने वाले समय में कांग्रेस अभी और नीचे जाएगी। अभी इसका पतन होने वाला है। इसमें कोई दो राय नहीं है।

कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "कर्नाटक में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, वह बहुत खराब स्थिति हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर जिस तरह से विवाद हो रहा है, वह देश के लिए सही नहीं है। विवाद कांग्रेस को शोभा नहीं देता।

कर्नाटक में कांग्रेस को अच्छे शासन या लोगों की भलाई की कोई चिंता नहीं है। वहां सिर्फ सत्ता संघर्ष चल रहा है। कैसे सत्ता का फायदा उठाया जा सकता है, सब नेता इसी में बिजी हैं, जबकि कर्नाटक के लोग इंतजार कर रहे हैं। वहां की जनता सरकार से परेशान हो गई है।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में लगातार अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है और गांधी परिवार दखल दे रहा है, उससे आने वाले समय में इनकी पार्टी का पतन हो सकता है। अभी समय है राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेता इस बारे में सोचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें