मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

सीएए को लेकर अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता (सीएए) संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये वोट बैंक बनाने का खेल है, भाजपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये अपने देश का हक पाकिस्तानियों को दे रहे हैं। सीएए से पूर्वोत्तर के राज्यों को ज्यादा नुकसान होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों के लिए पैसा नहीं है और ये पाकिस्तान के लोगों को यहां बसाना चाहते हैं। ये उन लोगों पर पैसा खर्च करना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि इन देशों में ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक हैं। अगर डेढ़ करोड़ भी आ गए तो कहां से रोजगार मिलेगा? ये भाजपा की वोट बैंक की राजनीति है। जहां जहां भाजपा का वोट कम है, वहां झुग्गियों को बसाकर भविष्य में वोट बैंक बनाएगी।उन्होंने आगे कहा कि सीएए देश के लिए बहुत खराब है। एक बार सिलसिला शुरू हुआ तो रुकेगा नहीं। इसका सबसे बड़ा खामियाजा पूर्वोत्तर को भुगतना पड़ेगा। वहां बंगलादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठ है। उनकी भाषा खतरे में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश सीएए का विरोध कर रहा है। अगर भाजपा इसे वापस नहीं लेती है तो आप लोग चुनाव में इसका जवाब दीजिए।केजरीवाल ने कहा कि करीब 11 लाख कारोबारी देश छोड़कर जा चुके हैं। अगर लाना है तो उनको वापस लाओ। केजरीवाल ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार रोजगार के लिए इजराइल जाने को कहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा इकलौती पार्टी है जो गरीब देश के लोगों को अपने देश में बसा रही है। सीएए के जरिए सरकार यही कर रही है कि पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक अगर भारत की नागरिकता लेना चाहे तो ले सकते हैं, उन लोगों को यहां बसाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें