मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

सैफ पर हमले के मुद्दे पर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सैफ पर हमले के मुद्दे पर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उनका कहना कि देश में ख्यातिप्राप्त हस्तियां सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि महाराष्ट्र और केन्द्र में भारतीय जनना पार्टी की सरकार है लेकिन फिर भी अभिनेता पर हमला हुआ है। इससे पहले सलमान खान पर हमला हुआ और बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकारें सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न तो सुशासन और न ही लोगों को सुरक्षा दे सकती है।केजरीवाल ने रोहिंग्या का भी मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार घुसपैठ को रोकने में नाकाम रही है। देश में गैंगस्टर खुलेआम हत्या कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार को देश और दिल्ली की सुरक्षा के लिए ही चुना गया है लेकिन अपना काम करने की बजाय ये गंदी राजनीति कर रहे हैं। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहा है।उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया है। पार्टी लगातार दिल्ली पुलिस के केन्द्र सरकार के अधीन होने का मुद्दा उठाते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें