मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने दिल्ली में रुके काम दोबारा शुरू कराने का दिया आश्वासन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केजरीवाल ने दिल्ली में रुके काम दोबारा शुरू कराने का दिया आश्वासन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को सारे रुके हुए काम दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली के विकास कार्यों को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में सरकार चलाते हुए 10 साल हो गए। पिछले 9 सालों में हमने आपको किसी तरह की तकलीफ नहीं आने दी। चाहे वो सड़कें हों, अस्पताल हों या बिजली हो। हमने दिल्ली के लोगों को हर तरह की सुविधा देने की कोशिश की। दिल्ली के लोगों को जो सुविधाएं पिछले दस साल से मिल रही हैं, उस तरह की सुविधाएं पूरे देश में कहीं नहीं मिल रही हैं।केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि पिछले एक साल से एक के बाद एक मंत्री को जेल में डाल दिया गया और दिल्ली के काम ठप करने की कोशिश की गई। दिल्ली सरकार को डीरेल करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अब मैं बाहर आ गया हूं। मैं सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली के अंदर जितने भी रुके हुए काम थे और लोगों की जो-जो समस्याएं हैं, हम अब उन सबकी तरफ ध्यान दे रहे हैं। आपकी समस्याओं का निवारण करना हमारा फर्ज है। मुझे पता चला है कि अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयों की बहुत दिक्कत हो रही है। इन लोगों ने दवाइयां बंद कर दीं। अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले फ्री टेस्ट बंद कर दिए। इन लोगों ने फरिश्ते योजना भी बंद कर दी, जिसके तहत दिल्ली में किसी के साथ सड़क दुर्घटना होने पर उसका मुफ्त इलाज करवाया जाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें