मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर ।आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है।

इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार देर शाम की। इस मौके पर उनकी

धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन

मंत्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे।इस संबंध में पत्रकारों से

चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और

इसे सभी को जरुर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता

था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से

कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है

बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री

श्री साय ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने

की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक

देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस

बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका

कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की

ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है

और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की

राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन

संघर्ष किया।

इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें