मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः बस सवार महिला के बैग से गहने चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, 26 लाख का माल जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजगढ़ः बस सवार महिला के बैग से गहने चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, 26 लाख का माल जब्त

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी विश्लेषण व सीसीटीव्ही. फुटेज के आधार पर दो सप्ताह पूर्व बस में सवार महिला के बैग से 21 तोला बजनी सोने के गहने, एक किलो 300 ग्राम चांदी के गहने और 80 हजार नकदी चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपित फरार बताए गए है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 26 लाख का मशरुका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 23 नवंबर को ग्राम बरोटा जिला देवास निवासी 50 वर्षीय पवित्राबाई पत्नी रुपसिंह नागर ने शिकायत दर्ज की, 19 नवंबर को चार्टेड बस में यात्रा कर रही थी तभी अज्ञात बदमाश बैग में रखे सोने-चांदी के गहने और 80 हजार नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही.फुटेज के आधार पर मुरैना जिले के जौरा बसस्टेंड से तीन आरोपित गिरफ्तार किए, जिनमें टिंकू (34) पुत्र रामजीलाल अहेरिया निवासी मिर्जापुर हाथरस उप्र., धर्मेन्द्र(47)पुत्र जंगबहादुर अहेरिया निवासी मिर्जापुर हाथरस और नूरसिंह(60) पुत्र गोवर्धन अहेरिया निवासी मोहदनीपुर हाथरस शामिल है।

पूछताछ पर आरोपितों ने अनमोल अहेरिया, बंटी अहेरिया और भूपेन्द्र अहेरिया निवासी मिर्जापुर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 26 लाख का मशरुका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एसआई धर्मेन्द्र शर्मा, प्रआर.दीपक यादव, विक्रमसिंह, आर.नीलेश पंत, रवि मौर्य, धीरेन्द्र अहिरवार, जीआरपी मुरैना एसआई अमित शर्मा, हाथरस एसआई यदुनाथसिंह, आर.भोला, कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें