मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाया, शिकायत पर गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाया, शिकायत पर गिरफ्तारी

पूर्व बर्दवान,। गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से दी जाने वाली आवास योजना की सहायता राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर थाना क्षेत्र में आवास योजना के तहत राशि लेने के बावजूद घर का निर्माण नहीं कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।व्यक्ति की पहचान ममुदपुर गांव निवासी गोपाल दास के रूप में हुई है।

आरोप है कि उसने सरकारी आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए सहायता राशि प्राप्त की थी, लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी घर का निर्माण नहीं कराया। घर निर्माण शुरू नहीं होने पर मामले को लेकर प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद मंतेश्वर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों में सच्चाई मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आवास योजना की राशि किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त की गई तथा सरकारी सहायता राशि का उपयोग घर निर्माण के बजाय कहां किया गया।

प्रशासन की ओर से आवास योजना की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें