मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर ठगाें ने ग्राम प्रधान के यूपीआई से उड़ाए 99 हजार से अधिक रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साइबर ठगाें ने ग्राम प्रधान के यूपीआई से उड़ाए 99 हजार से अधिक रुपये

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव के प्रधान से साइबर ठगों ने 99 हजार 901 रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पीड़ित ने थाना में तहरीर देते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने रविवार को बताया कि बियरही गांव ग्राम प्रधान रामदुलार प्रजापति साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से छह बार में 99 हजार 901 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह अचानक उनके मोबाइल का नेटवर्क गायब हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल नंबर को हैक कर सभी सेवाएं बंद कर दीं और खाते से 50 हजार रुपये, 39 हजार 999 रुपये, 5 हजार रुपये, 4 हजार 900 रुपये तथा दो बार एक-एक रुपये की निकासी कर ली गई। खास बात यह रही कि पीड़ित ने किसी को भी ओटीपी साझा नहीं किया था। नेटवर्क न आने पर ग्राम प्रधान अहरौरा स्थित जियो कंपनी के कार्यालय पहुंचे। शाम करीब चार बजे नेटवर्क बहाल हुआ तो मोबाइल पर बैंक से रुपये कटने के मैसेज आए, जिन्हें देखकर वे स्तब्ध रह गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक ऑफ बड़ौदा, अहरौरा शाखा को सूचना दी।साइबर ठगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने एहतियातन ग्राम प्रधान के खाते को होल्ड करवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं और तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसमें साइबर सेल का सहयोग लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें