मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता कल करेंगे मतदान: नेहा अरोड़ा आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए एयर एंबुलेंस की भी है व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता कल करेंगे मतदान: नेहा अरोड़ा   आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए एयर एंबुलेंस की भी है व्यवस्था

चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता कल करेंगे मतदान: नेहा अरोड़ा

आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए एयर एंबुलेंस की भी है व्यवस्था

रांची: चौथे चरण के चुनाव के तहत सोमवार 13 मई को पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मतदान केंद्रों के लिए रवाना किये जा चुके हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की रवानगी की जीपीएस और ऐप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कई मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से चुनाव कर्मियों को भेजा गया है। उनमें सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 126 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग की गयी है। जबकि, लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 27 और पलामू के 8 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया है। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कुल 30,380 मतदानकर्मी मतदान कार्य में लगाये गये हैं। चौथे चरण के चुनाव में कुल 45 उम्मीदवार हैं। उनमें सबसे अधिक लोहरदगा में 15 और सबसे कम खूंटी में 7 प्रत्याशी हैं। उनमें 36 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। कुल 7,595 बूथ हैं। उनमें शहरी क्षेत्र में 639 और ग्रामीण क्षेत्र में 6,956 बूथ हैं। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान में कुल 64,58,036 मतदाता मतदान करेंगे। उनमें 32,38,955 पुरुष, 32,19,039 महिला और 42 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सभी बूथ मॉडल मतदान केंद्र हैं। उनमें से 23 बूथ यूनिक हैं। इन बूथों को संबंधित जिला ने वहां की खाशियत के अनुसार डेवलप किया है। वहीं 519 बूथों की पूरी कमान महिलाओं के हाथों रहेगी। जबकि, 14 बूथों को दिव्यांगजन और 7 बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुंलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। उसे जमशेदपुर एयरपोर्ट पर तैयार रखा गया है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 115 करोड़, 74 लाख 78 हजार से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें