मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

जनकपुरी में आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, अब 13 जांच, 108 दवाइयाँ और सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनकपुरी में आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, अब 13 जांच, 108 दवाइयाँ और सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध

दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी C 2 ब्लॉक् में नए आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। इस आरोग्य मंदिर में स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि यह आरोग्य मंदिर दिल्ली की बदलती हुई सरकार और स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

श्री सूद ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 1996 से संचालित है। पूर्व में यहाँ मोबाइल टॉवर लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में चिंता थी, विशेषकर नवजात शिशुओं के उपचार को लेकर। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने टॉवर हटवाया और अब इस केंद्र को और अधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

श्री सूद ने बताया की इस आरोग्य मंदिर में अब शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कुल 13 प्रकार की जांच निःशुल्क की जा रही हैं। इसके साथ ही 108 आवश्यक दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले जहाँ टीकाकरण केवल बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक सीमित था, अब हर नागरिक के लिए मुफ्त टीकाकरण सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिना लंच ब्रेक के खुला रहेगा ताकि लोगों को लगातार सेवाएँ मिल सकें।

श्री सूद ने कहा कि “प्रिवेंशन इज़ बेटर दैन क्योर” की भावना के तहत अब छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए जनकपुरी के निवासियों को बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल को भी पूर्ण रूप से सुसज्जित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि जनकपुरी, सी-ब्लॉक, ए-ब्लॉक, सी-4 ए, सी-4 बी, सी-4 सी, सी-4 डी, जी-एच सहित आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले समय में महावीर एनक्लेव, मिलाप नगर और अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की सुविधाएँ शुरू की जाएँगी।

शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों सहित इन स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का उपयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें