मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अर्नब गोस्वामी ने कहा, मेरी जान खतरे में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुलिस उनके साथ अच्छा अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें अपने वकील से भी बात नहीं करने दिया जा रहा. एक वीडियो रिपब्लिक टीवी की तरफ से जारी किया गया है जिसमें अर्नब यह आऱोप लगा रहे हैं

अर्नब ने कहा, मैंने पुलिस वालों से आग्रह किया कि कृपया मुझे मेरे वकील से बात करने दें लेकिन इन्होंने मना कर दिया मैं सभी से यही कह रहा हूं कि मेरी जान खतरे में है. मेरे पुलिस कस्टडी रद्द कर दी गयी है यह लोग मुझे सिर्फ रात में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. आज सुबह इन्होंने मुझे घसीटा .

सभी यह देख रहे हैं कि मेरे साथ क्या हो रहा है. ये लोग सभी प्रक्रिया को धीरे कर रहे हैं ताकि मुझे जेल में बंद रख सकें. मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं कि कृपया मुझे बेल दीजिए.

अर्नब गोस्वामी को उनके घर से 4 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें पर इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अन्वय नाइक ने अपनी सुसाइड नोट में अर्नब गोस्वामी के साथ- साथ दो और लोगों के नाम लिखे थे. अपनी और मां की आत्महत्या के लिए अन्वय ने इन्हें दोषी ठहराया था.

4 नवंबर को उन्हें पहले अलीबाग स्थित प्राइमेरी स्कूल में रखा गया था, जिसके बाद आज सुबह गोस्वामी को तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिया गया. तलोबा जेल के एसपी कौस्तुभ कुरलेकर ने कहा, ''बैरक में शिफ्ट करने से पहले उन्हें कुछ दिनों तक जेल के अंदर बनी क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा. '

अर्नब औऱ इस मामले से जुड़े दोनों आऱोपी की जमानत याचिका पर सोमवार को फैसला होना है. न्यायमूर्ति एस एस शिंदे तथा न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने शनिवार को इस मामले में दिन भर दलीलें सुनी और तुरंत कोई राहत देने से इनकार कर दिया अर्नब के अलावा इस मामले में फिरोज शेख तथा नीतीश सारदा भी आऱोपी है.इन्होंने ने भी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत के लिए अपील की है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें