मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या : थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार काे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी में पवनपुत्र हनुमान के दर्शन किये।

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से श्रीराम कथा पार्क के समीप स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। थल सेना अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्हाेंने हनुमान गढ़ी पहुंच कर हनुमान के दर्शन किये।

श्रीराम मंदिर पहुंचने पर वहां निर्माण कार्य प्रभारी गोपाल राव ने उनका स्वागत किया और मंदिर निर्माण दिखाया। द्विवेदी करीब 35 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे। इसके बाद वह अयोध्या के कैंट स्थित डोगरा रेजीमेंटल सेंटर गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। थल सेना अध्यक्ष के दौरे काे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गएI

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें