मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मालदा में हथियार तस्करी नाकाम, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालदा में हथियार तस्करी नाकाम, दो गिरफ्तार

मालदा। जिले में एक बार फिर बड़े हथियार तस्करी के प्रयास को कालियाचक थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करी से पहले ही दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगल मंडल (27) और सुजन मंडल (20) के रूप में हुई है। मंगल इंग्लिशबाजार के गौड़ इलाके का निवासी है, जबकि सुजन कालियाचक के उमाकांतटोला का रहने वाला है। शुक्रवार को मालदा के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये हथियार बिहार से लाए गए थे। शुक्रवार को दोनों आरोपितों को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। जहां सात दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम कालियाचक थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहबाजपुर से शारदा की ओर एक मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में हथियार ले जाए जा रहे है। सूचना पाकर पुलिस की एक विशेष टीम ने शारदा इलाके में घेराबंदी कर दी। संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी लेने पर जांचकर्ताओं के होश उड़ गए। दोनों युवकों के पास से कुल चार पाइपगन बरामद किए गए। हालांकि उनके पास से कोई कारतूस या जिंदा गोली नहीं मिली।पुलिस यह जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह तो नहीं है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार किसे और कहां भेजे जाने थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें