मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

शस्त्रधारी 17 मई तक शस्त्रों का कराए सत्यापन : जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शस्त्रधारी 17 मई तक शस्त्रों का कराए सत्यापन : जिलाधिकारी

पूर्वी चंपारण।जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी संबंधित थाना अंचल कार्यालय में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराएं।उक्त आदेश पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिला स्क्रीनिग कमेटी की बैठक में दी है।उन्होने कहा है,कि जिला में पंजीकृत सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति जो पूर्वी चंपारण जिला से निर्गत एवं बाह्य पंजी में दर्ज है की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया कि सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी 7 मई 2025 से दिनांक 17 मई 2025 तक स्वयं उपस्थित होकर अपने शस्त्र तथा कारतूस का भौतिक सत्यापन संबंधित थाना व अंचल कार्यालय में करा ले।जिन शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अद्यतन नवीकरण नहीं कराया गया है, उन्हें अभिलंब नवीकारण कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अन्य राज्य व जिला के द्वारा निर्गत शस्त्र अनुज्ञप्ति के धारक के द्वारा इस जिले के बाह्य पंजी में इंट्री नहीं कराया गया है, उनके द्वारा बाह्य शस्त्र अनुज्ञप्ति पंजी में दर्ज कराने तथा दर्ज नहीं करने की स्थिति में शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया गया है।अन्य राज्य से कितना शस्त्र अनुज्ञप्ति जारी है, उसका डेटा थानाध्यक्ष के द्वारा तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें