अर्जुन मुंडा ने पूर्व सांसद करिया मुंडा से जीत का लिया आशीर्वाद
अर्जुन मुंडा ने पूर्व सांसद करिया मुंडा से जीत का लिया आशीर्वाद
खूंटी: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने पूर्व सांसद सह पद्मभूषण करिया मुंडा से उनके घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच घंटों चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन और करिया की ये मुलाकात जीत को लेकर चुनावी गणित का हिस्सा है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से खूंटी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा तो अभी नहीं हुई है लेकिन पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा ने भी अपनी ओर से कमर कस ली है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुन मंुडा बहुत कम मार्जिन से जीत हासिल की थी। इस बार अगर समीकरण ठीक बैठा तो यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है।





