मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा आज करेंगे नामांकन, अर्जुन मुंडा के रोड शो में राजनाथ सिंह व कालीचरण मुंडा में सीएम रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा आज करेंगे नामांकन, अर्जुन मुंडा के रोड शो में राजनाथ सिंह व कालीचरण मुंडा  में सीएम रहेंगे मौजूद

अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा आज करेंगे नामांकन, अर्जुन मुंडा के रोड शो में राजनाथ सिंह व कालीचरण मुंडा में सीएम रहेंगे मौजूद

रांची: खूंटी लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा आज नामांकन दाखिल करेंगे। अर्जुन मुंडा के नामांकन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होकर रोड शो करेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्यासी कालीचरण मुंडा के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रोड शो करेंगे। इन दोनों के कार्यक्रम अलग-अलग समय में आयोजित होंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कालीचरण मुंडा के साथ पर्चा भरने में उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत कांग्रेस के सभी मंत्री व खूंटी लोकसभा क्षेत्र के झामुमो व कांग्रेस के चारों विधायक समेत करीब 15 हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

वही भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन के समय देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें