मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

15 दिनों में उड़ा देंगे अर्जुन भवन,पप्पू यादव को चिट्ठी से धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
15 दिनों में उड़ा देंगे अर्जुन भवन,पप्पू यादव को चिट्ठी से धमकी

पूर्णिया। पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरी चिट्ठी 13 नवंबर की दोपहर को उनके पूर्णिया स्थित कार्यालय पर भेजी गई है। चिट्ठी में धमकी दी गई है कि 15 दिनों के भीतर उनके अर्जुन भवन कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा।धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को कुंदन कुमार बताया है और अपने आप को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त बताया है। चिट्ठी में लिखा गया है कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई के फोन कॉल का जवाब नहीं देते हैं। सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाले ने अपना पूरा पता भी चिट्ठी में दिया है। उसने खुद को सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज का रहने वाला बताया है। साथ ही दो मोबाइल नंबर 6206823466 /9817562627 भी दिए हैं।पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह धमकी पप्पू यादव द्वारा हाल ही में बिश्नोई गैंग के खिलाफ दिए गए बयान से जुड़ी हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विशेष जांच टीम का गठन किया गया है जो चिट्ठी में दिए गए नंबरों और पते की जांच कर रही है। साथ ही साइबर सेल की मदद से फोन नंबरों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें