मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज, गाने में दिखी प्यार, तड़प और उम्मीद की झलक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज, गाने में दिखी प्यार, तड़प और उम्मीद की झलक

मुंबई। संगीत की दुनिया में अरिजीत सिंह वह नाम है, जिसकी आवाज लोगों के दिलों तक सीधे पहुंचती है। चाहे दर्द भरा गीत हो या रोमांटिक, वह हर गाने में ऐसी गहराई जोड़ देते हैं, जो सुनने वाले को अपनी दुनिया में खींच लेती है। इसी वजह से उनकी हर नई रिलीज को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्सुकता रहती है। इसी कड़ी में अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज हो गया है।

यह गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है।

'फितरतें' को मंगलवार को टाइम्स म्यूजिक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। गाने की कंपोजिशन रौनक फुकन ने संभाली है, जबकि इसके बोल सैयद आमिर हुसैन और सोहम मजूमदार ने लिखे हैं। दोनों ने मिलकर ऐसे शब्दों का ताना-बाना बुना है, जो प्यार, तड़प और उम्मीद को सहज तरीके से व्यक्त करते हैं।

गाने के वीडियो में सनम जौहर और कनिष्का कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अभिनेता सनम जौहर ने इस गाने का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ''अरिजीत सिंह का गाना करना हर किसी कलाकार के लिए एक बड़ा मौका होता है। उनकी आवाज साधारण से साधारण भावना को भी बेहद खास और यादगार बना देती है। 'फितरतें' पूरी तरह रोमांस पर आधारित गाना है और जब इसे अरिजीत जैसे गायक गाते हैं, तो इसका प्रभाव और भी गहरा हो जाता है।

मैं टाइम्स म्यूजिक के साथ दोबारा काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं।''

वहीं अभिनेत्री कनिष्का कपूर भी इस गाने को लेकर उतनी ही भावनात्मक नजर आईं। उन्होंने कहा, ''जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, उसी समय समझ गई कि यह गाना दिल को छू लेने वाला बनने वाला है। अरिजीत की आवाज में एक नरमी है, जो कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है।

'फितरतें' की शूटिंग का अनुभव बेहद प्यारा था। उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने को उतना ही महसूस करेंगे जितना हमने किया।''

गाने के रिलीज के बीच अरिजीत सिंह पहले से ही सुर्खियों में थे, क्योंकि हाल ही में उन्होंने ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल के साथ मिलकर फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिकॉर्ड किया था।

धनुष और कृति सैनन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया, और यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें