मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

अर्चना पूरन सिंह ने मिस ब्रिगेंजा को बताया करियर का खास मोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अर्चना पूरन सिंह ने मिस ब्रिगेंजा को बताया करियर का खास मोड़

मुंबई। 1998 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को आज भी दर्शक उसी नाम से याद करते हैं। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' के जरिए इसी दिशा में एक कदम बढ़ाया है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने जानबूझकर मिस ब्रिगेंजा वाली अपनी छवि से अलग किरदार निभाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, "'आदर्श बाल विद्यालय' में मैंने जो किरदार निभाया है, वह मिस ब्रिगेंजा से बिल्कुल अलग है। मुझे उम्मीद है कि यह किरदार भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाएगा। किसी फिल्म को सफल बनाने में उससे जुड़े हर व्यक्ति का योगदान होता है।

मैं मिस ब्रिगेंजा के किरदार से काफी आगे बढ़ चुकी हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी मुझे उस पुराने किरदार से आगे एक नए रूप में देखेंगे।" हालांकि, अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि दर्शकों के अब उनके मिस ब्रिगेंजा के किरदार से आगे बढ़ जाना चाहिए।

इस किरदार ने उनकी अभिनय सफर में एक उपलब्धि और चुनौती स्थापित की है। उन्होंने कहा, "मिस ब्रिगेंजा एक तरफ मेरी जीत हैं, लेकिन इसे मेरी कमी भी कहा जा सकता है कि मैं अब तक ऐसा कोई दूसरा किरदार नहीं कर पाई, जो मिस ब्रिगेंजा को पीछे छोड़ सके। इसका मतलब है कि जो कुछ अच्छा करना था, वह मैंने 20–25 साल पहले कर दिया।

अब तक वैसा कुछ नया नहीं कर पाई।" अर्चना ने आगे कहा, "लेकिन अगर मैं इसे सकारात्मक नजरिए से देखूं, तो यह धर्मा और करण जौहर द्वारा बनाया गया एक शानदार किरदार था। अगर मैंने इसे अच्छे से निभाया, तो यह लोगों के दिलों और यादों में हमेशा के लिए बस गया।" उन्होंने यह भी कहा कि हर अभिनेता की इच्छा होती है कि वह खुद को नए-नए किरदारों के जरिए फिर से साबित करे।

बता दें कि हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अर्चना पूरन सिंह ने उर्मिला नाम का किरदार निभाया है, जो राजनीतिक रसूख रखने वाली महिला है। वह निजी जीवन की पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। सीरीज को हिमांक गौर ने निर्देशित किया है। इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें