मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान की दबंग-4 को लेकर अरबाज खान का बड़ा अपडेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के भाईजान सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर

को टीवी पर देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फैंस सलमान की आने वाली

फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने एक

बड़ा अपडेट दिया है।

हिट कॉमेडी ड्रामा फ्रेंचाइजी फिल्म

'दबंग' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने जबरदस्त

कलेक्शन कर सलमान खान के करियर का स्टारडम ऊंचा कर दिया था। इस फिल्म के

तीन पार्ट के बाद अब फैंस को फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार है। सलमान खान

के छोटे भाई अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस

खबर की पुष्टि की है कि फिल्म का चौथा पार्ट आ रहा है। यानी कि ''दबंग-4''

का आना तय है।

अरबाज खान की डायरेक्टर एटली कुमार से

मुलाकात की चर्चा बीटाउन में जोरों पर है, लेकिन अरबाज खान ने इन अफवाहों

का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ''मैं फिल्म निर्माता एटली से कभी नहीं

मिला। ये महज एक अफवाह है तो मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान ने

'दबंग 4' की रिलीज को लेकर कहा कि ''जब सही समय होगा तो फिल्म रिलीज होगी।

'दबंग

4' में एक बार फिर ''चुलबुल पांडे'' यानी सलमान खान का दमदार अंदाज देखने

के लिए फैंस बेताब हैं। इस फिल्म के अलावा उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात

करें तो एक्टर के पास करण जौहर की ''द बुल'' है। इसके अलावा ''टाइगर वर्सेस

पठान'' भी लाइन में है। सलमान की ये फिल्म शाहरुख खान के साथ होगी। आखिरी

बार उन्हें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ ''टाइगर 3'' में देखा गया

था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें