मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

एसपी ने घुरना एसएचओ को किया निलंबित,आरोपी होमगार्ड जवान गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया,

जिले

के घुरना थाना में हाजत के सामने शराब के साथ पकड़ाए आरोपियों से पैसे

लेने के वीडियो वायरल मामले में एसपी अमित रंजन ने कड़ा एक्शन लिया है।एसपी

ने घुरना थानाध्यक्ष दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

है।वहीं घुरना थाना में पदस्थापित होमगार्ड के जवान राजकुमार यादव के खिलाफ

केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने यह

कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा से

मामले में जांच कराई गई थी और एसडीपीओ की ओर से किए गए जांच में मामले की

सच पाया गया।जिसके रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की।थानाध्यक्ष

और होमगार्ड के जवान के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने की।

उल्लेखनीय

हो कि 11 मई को घुरना थाना के हाजत रूम के सामने पांच हजार रूपये घुस लेते

एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।जिसमे सादे लिबास में मौजूद होमगार्ड के

जवान शराब के साथ पकड़ाए तस्कर से पांच हजार रूपये घुस के रहे थे और बकायदा

तस्कर वायरल वीडियो में कर्ज लेकर पैसे का इंतजाम कर देने की बात कह रहे

थे।जबकि सादे लिबास में मौजूद होमगार्ड का जवान पांच हजार और की मांग कर

रहा था।इस वायरल वीडियो के बाद एसपी ने फारबिसगंज एसडीपीओ से वायरल वीडियो

की जांच कराई।

जांच के क्रम में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो

घुरना थाना का ही है और सादे लिबास में घुस के रूप में पैसे लेने वाला

व्यक्ति घुरना थाना में प्रतिनियुक्त होमगार्ड का जवान राजकुमार यादव

है।एसडीपीओ के रिपोर्ट के बाद एसपी के आदेश पर घुरना थाना में मामले को

लेकर घुरना थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -22/24 दिनांक 14.5.2024 भादवि

की धारा 120(बी),7,7(ए),8,12 भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत दर्ज कराया

गया।भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए गए होमगार्ड के जवान राजकुमार

यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं मामले में घुरना थानाध्यक्ष दीपक कुमार

को एसपी ने अपने अधीनस्थ पर नियंत्रण का अभाव पाए जाने को लेकर निलंबित कर

दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें