मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएम काटकर चोरी का प्रयास विफल,पुलिस को सूचना देने के बावजूद विलंब से पहुंची पुलिस,अर्टिगा गाड़ी पर सवार होकर आए थे चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
एटीएम काटकर चोरी का प्रयास विफल,पुलिस को सूचना देने के बावजूद विलंब से पहुंची पुलिस,अर्टिगा गाड़ी पर सवार होकर आए थे चोर

बिहार में अररिया एसपी कार्यालय और आवास सहित नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अहले सुबह तीन बजे के करीब बस स्टैंड रोड केनरा बैंक के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर को गैस कटर से काटकर लूटने का असफल प्रयास किया गया।

एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम में अहले सुबह सवा तीन बजे एटीएम को गैस काटने का फुटेज देखने के बाद कंट्रोल रूम से मकान मालिक मृगेंद्र मणि को फोन कर सूचना दी गई।जिसके बाद मकान मालिक के द्वारा नगर थाना पुलिस समेत एसपी सहित अन्य अधिकारियों और मित्रों को फोन करके सूचना दी।

मकान मालिक ने जिस समय फोन किया था,उस समय एसबीआई कंट्रोल रूम का दावा है कि अज्ञात चोर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया गया।लेकिन पुलिस की गश्ती गाड़ी समेत पुलिस के त्वरित एक्शन नहीं लेने और विलंब से पहुंचने के कारण पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले अज्ञात चोरों को आभास मिल गया और वे अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।चोर अर्टिगा गाड़ी से एटीएम चोरी करने पहुंचा था और एटीएम मशीन को करीबन आधा काट लिया था।पुलिस का कहना है अर्टिगा गाड़ी से चोर आया था और चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया की ओर फरार हो गया।

मामले को लेकर मकान मालिक एवं वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र मणि ने बताया कि सवा तीन बजे के करीबन एसबीआई के कंट्रोल रूम से फोन आया।जिसमें उन्हें बताया गया कि कुछ चोर एटीएम सेंटर में हैं और एटीएम मशीन को गैस कटर से काट रहे हैं।श्री मणि ने बताया कि चूंकि उनका पैतृक आवास कुर्साकांटा प्रखंड में है और वे अपने पैतृक आवास पर थे।जिसके कारण उन्होंने त्वरित नगर थानाध्यक्ष,एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ अपने मित्रों को फोन किया।लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में विलंब हो गई और चोर मौके से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि वहां पर तीन सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और पूरे जिले की सीसीटीवी से निगरानी करने का पुलिस दावा कर रही है।लेकिन स्थानीय सीसीटीवी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में एटीएम काटने की जानकारी नहीं हो पाई।लेकिन सैकड़ों किलोमीटर दूर एटीएम काटने का एसबीआई कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी हो जाती है।बावजूद इसके सूचना देने पर पुलिस त्वरित गति से कार्य नहीं करती है।फलस्वरूप चोर भागने में कामयाब हो जाते हैं।उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों और बलों की प्रतिनियुक्ति है,लेकिन प्रतिनियुक्त अधिकारी किस तरह काम करते हैं,सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

वहीं मौके पर पहुंचे डायल 112 और पुलिस की गश्ती गाड़ी से पहुंचे पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष मनीष कुमार का कहना है कि चोर अर्टिगा गाड़ी से पहुंचा था और पुलिस का आने से पहले वे फरार हो गए।चोर गाड़ी लेकर चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए जीरो माइल होकर पूर्णिया फोरलेन सड़क से फरार हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें