मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

जोगबनी में खड़ी सीमांचल ट्रेन से चोरी करते एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोगबनी में खड़ी सीमांचल ट्रेन से चोरी करते एक गिरफ्तार

अररिया। भारत नेपाल सीमावर्ती जोगबनी रेलवे स्टेशन में खड़ी आनंद विहार जाने वाली सीमांचल सुपरफास्ट ट्रेन में कई नल आदि की चोरी करते एक चोर को आरपीएफ के जवानाें ने पकड़ा।आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ ने छापेमारी कर चोर को चोरी के नल आदि समानों के साथ पकड़ा। चोर की पहचान 24 वर्षीय तारा कुमार चौधरी पिता सत्यनारायण चौधरी भागकोहलिया निवासी के रूप में की गई।गुरुवार को जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार चोर जब वह उस ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों मे चोरी कर रहा था, इसी क्रम मे उसे धर दबोच लिया गया हैं। उसके पास से 10 नल अजीत चोरी की अन्य सामग्री बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान उसने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की और आगे बताया कि उसने पहले भी अलग-अलग ट्रेनों में पानी के नल चुराए थे और उन्हें फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के पास एक कबाड़ी की दुकान में बेच दिया था। उनके बयान पर कार्रवाई करते हुए, आरपीएफ पूर्णिया और आरपीएफ जोगबनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम ने उस कबाड़ की दुकान पर गुप्त छापामारी की।छापेमारी के दौरान 92 नंबर ग्रेविटी कॉक, 13 नंबर नल, 07 नंबर हेल्थ फॉसेट आदि बरामद किया गया हैं। जिसकी कीमत 21 हजार 178 रुपैया आंका गया हैं।कबाड़ की दुकान के मालिक रिसीवर सुनील कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपी(यूपी) एक्ट की धारा 3(ए) के तहत केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें