मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के अररिया में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी,तीन लाेगाें की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के अररिया में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी,तीन लाेगाें की मौत

अररिया। बिहार में अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसान चौक पर शुक्रवार की देर एक एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो युवक को लेकर ग्रामीण फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।मृतकों में 25 वर्षीय इंजार पिता मो. मुस्तकीम, 24 वर्षीय जासीम पिता मो. मुख्तार एवं 26 वर्षीय साहिल पिता मुबारक है।तीनों निवासी मधुरा वार्ड संख्या 12 थाना जोगबनी थाना क्षेत्र के मधुरा वार्ड संख्या 12 के रहने वाले थे। मृतक तीनों युवक गैरेज मिस्त्री बताया जाता है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक तीनों युवक एक हीं बाइक पर सवार होकर अपने घर मधुरा से गढ़हा चौक स्थित गैरेज जा रहे थे। अचानक किसान चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क के किनारे एक पानी के गड्ढे में जा गिरे। बताया जाता है कि एक युवक शाहिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इंजार एवं जासिम को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते हीं चिकित्सक ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित पुलिस फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक के मौत होने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि मृतक के स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। उन्होंने मामले में अग्रतर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें