मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने सर्द शीतलहर को लेकर वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधि पर 18 तक लगाई रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएम ने सर्द शीतलहर को लेकर वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधि पर 18 तक लगाई रोक

अररिया।सर्द शीतलहर और कंपकंपा देनी वाली ठंड के मद्देनजर डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार शाम को आदेश निकालकर वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है।डीएम के जारी आदेश में बताया गया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिला में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है।जिसके कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।इस परिपेक्ष्य में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों यथा प्री स्कूल,आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थान में वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 18 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है।वर्ग आठ के ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पूर्वाहन 10बजे से अपराहन साढ़े तीन बजे के बीच संचालित की जा सकती है। आदेश 17 जनवरी शुक्रवार से सही लागू की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें