मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

आरामबाग: नर्सिंग एडमिशन के नाम पर ठगी का खुलासा, तीन निदेशक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरामबाग: नर्सिंग एडमिशन के नाम पर ठगी का खुलासा, तीन निदेशक गिरफ्तार

आरामबाग। नर्सिंग कोर्स में दाखिले और रजिस्ट्रेशन के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरामबाग के एक निजी नर्सिंग संस्थान के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डॉ. मुकुल अहमद, शेख सैयद अहमद और बॉबी चौधरी के रूप में हुई है। नर्सिंग शिक्षा के नाम पर कथित फर्जीवाड़े की घटना से आरामबाग में हड़कंप मचा है।

पुलिस के अनुसार, एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि वोकेशनल बोर्ड से पास करने के बाद उसे नर्सिंग कोर्स में दाखिला दिलाने, बोर्ड बदलवाने और रजिस्ट्रेशन कराने का भरोसा दिया गया। इसके बदले उससे किस्तों में लाखों रुपये लिए गए। बाद में छात्रा को दिए गए एडमिट कार्ड, मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह हुआ।

आरोप है कि दूसरे राज्य की एक एकेडमिक काउंसिल के नाम से तैयार किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद छात्रा ने आरामबाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के आधार पर मंगलवार रात पुलिस ने निजी नर्सिंग संस्थान से जुड़े तीनों निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के पहलू की भी जांच की जा रही है।

बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें