मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

शादी के 29 साल बाद अलग होंगे एआर रहमान और सायरा बानो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भारत के लोकप्रिय और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के प्रशंसकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। संगीतकार एआर रहमान और सायरा बानो ने घोषणा की है कि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। शादी के 29 साल बाद ये दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।सायरा बानो और एआर रहमान की वकील वंदना शाह ने जोड़े के अलग होने के फैसले पर एक बयान जारी किया है।बयान में कहा गया है, "श्रीमती सायरा और उनके पति, प्रसिद्ध संगीतकार अल्लाहक्का रहमान (एआर रहमान) दोनों की ओर से और उनके आदेश पर, वंदना शाह एंड एसोसिएट्स जोड़े के अलग होने के फैसले के संबंध में निम्नलिखित बयान जारी कर रही है।""शादी के कई सालों के बाद श्रीमती सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में भावनात्मक तनाव के बाद लिया गया है। इस जोड़े के एक-दूसरे के प्रति प्रेम के बावजूद, उनके रिश्ते में तनाव और समस्याएं थीं। सायरा ने कहा है कि इन परेशानियों को कोई दूर नहीं कर सकता। सायरा ने सभी से इस चुनौतीपूर्ण और कठिन समय के दौरान समझदारी दिखाने और अपनी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। क्योंकि, वह इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है।"एआर रहमान और सायरा की शादी 1995 में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, खतीजा, रहीमा और अमीन।इस बीच, तलाक की घोषणा के बाद रहमान के बेटे अमीन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हमसे हमारी निजता का सम्मान करने को कहा। "हम चाहते हैं कि इस दौरान हर कोई हमारी निजता का सम्मान करे। हमें समझने के लिए धन्यवाद।" ऐसा उन्होंने पोस्ट में कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें