मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

देश में अप्रैल के अंत तक लगभग 314 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश में चालू चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में अप्रैल

के अंत तक लगभग 314 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। कर्नाटक और तमिलनाडु

में 5-6 लाख टन अतिरिक्त उत्पादन के साथ अंतिम शुद्ध चीनी उत्पादन 320 लाख

टन के करीब होने का अनुमान है। वहीं, चालू विपणन वर्ष में 20 लाख टन चीनी

के निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

चीनी

मिलों के संगठन इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (इस्मा) ने सोमवार को जारी एक

बयान में कहा कि देश में चालू चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में अप्रैल के अंत

तक चीनी का उत्पादन लगभग 314 लाख टन तक पहुंच गया है। इस्मा को कर्नाटक और

तमिलनाडु में चीनी मिलों से 5-6 लाख टन अतिरिक्त उत्पादन की उम्मीद के साथ

चालू विपणन वर्ष 2023-24 में अंतिम शुद्ध चीनी का उत्पादन 320 लाख टन के

करीब होने का अनुमान है।

इस्मा ने केंद्र सरकार से सितंबर

में समाप्त होने वाले चालू चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी के

निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया है। इस्मा ने कहा कि अधिशेष चीनी की

खेप का निर्यात करने से चीनी मिलों की नकदी की स्थिति में सुधार होगा,

जिससे वे समय पर किसानों को गन्ना कीमत का भुगतान कर सकेंगी। सरकार ने चालू

चीनी विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा

देने और खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए चीनी के निर्यात की अनुमति

नहीं दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें