मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में जानकारी शेयर करते हुए कहा, "युवाओं के सपनों को नई उड़ान, उनकी योग्यता को अवसर और परिश्रम को सम्मान देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया डबल इंजन सरकार की पहचान है।

आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। तकनीक और दक्षता से सशक्त ये युवा उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक आधुनिक, प्रभावी तथा जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार, चयनित 930 अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी के 381, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 91, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 249, अनुसूचित जाति (एससी) के 193 तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं।

कटऑफ अंकों की बात करें तो अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक 139.62 अंक रही। इसके बाद ओबीसी श्रेणी की कटऑफ 132.07 अंक दर्ज की गई। ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ तीसरे स्थान पर रही। वहीं एसटी श्रेणी में लंबवत आरक्षण कटऑफ से अधिक महिला श्रेणी की कटऑफ दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का विज्ञापन 29 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था।

इसके तहत ऑफलाइन लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2025 को प्रदेश के 10 जनपदों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। अब चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के तकनीकी ढांचे को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें