मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक लाभ योजना का लाभ पाने को ऑनलाइन करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ लेने के लिए

ऑनलाइन आवेदन करें। यह जानकारी बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी

सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा

संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत आवेदको द्वारा आनलाईन किये

गये आवेदन पत्रों की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा नामित

सत्यापनकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व होगा। योजना का लाभ ऐसे

परिवार के सदस्य को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा के नीचे है और परिवार के

मुख्य कमाऊ मुख्यिा (महिला या पुरूष) की (मृत्यु की तिथि तक आयु 18 वर्ष या

उससे अधिक और 60 वर्ष से कम) की मृत्यु हो जाने पर दिया जाएगा।

इसके साथ ही यह अनिवार्य है कि उस गरीब परिवार की वार्षिक आय (शहरी क्षेत्र

में 56460 रुपए तथा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार की वार्षिक आय

46080 रुपए होनी चाहिए और गरीब परिवार (परिवार शब्द से अभिप्राय

पति-पत्नी, अवयस्क बच्चे, अविवाहित पुत्री और आश्रित माता-पिता) के लिए एक

मुश्त आर्थिक सहायता के रूप में 30,000 रुपए प्रदान की जाएगी।

इस इस योजना के अन्तर्गत पात्र आवेदक समाज कल्याण विभाग के वेबसाईट

http://nfbs.upsdc.gov.in लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य

जानकारी हेतु कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, जनपद कानपुर नगर, विकास

भवन में सम्पर्क किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें