संस्कृत विश्वविद्यालय में बीए और एमए परीक्षा के लिए आवेदन 24 मई तक
जयपुर,। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के
बीए और एमए पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के लिए नियमित छात्र 24 मई तक
ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंभु कुमार झा ने
मंगलवार को विज्ञप्ति में बताया कि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 मई तक
और दोगुने विलंब शुल्क के साथ 01 जून तक आवेदन कर सकेंगे। बीए और एमए के
फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जून में हो सकती है।





