मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध अनर्गल पोस्ट मामले में फेसबुक-मेटा, एक्स व यू-ट्यूब की अपील निरस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,

6 फरवरी । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बागेश्वर धाम के महंत

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध अनर्गल पोस्ट

से जुड़े मामले में फेसबुक-मेटा, एक्स व यू-ट्यूब की अपील निरस्त कर दी है।

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने

मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपील वापस लेने का निवेदन स्वीकार करते हुए

निरस्त करने का आदेश पारित किया

सुनवाई के

दौरान याचिकाकर्ता रंजीत सिंह पटेल की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे ने पक्ष

रखा। उन्होंने दलील दी कि फेसबुक-मेटा, एक्स व यू-ट्यूब आदि बागेश्वर धाम

के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध अनर्गल पोस्ट की वजह से

कठघरे में हैं। इसीलिए याचिका के जरिए मिथ्या प्रचार सामग्री डिलीट किए

जाने की मांग की गई थी। जिस पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने आपत्तिजनक

पोस्ट हटाने व भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आदेश पारित किया था, जिसका

पालन करने के स्थान पर सोशल मीडिया के इन प्लेटफार्म ने अपील दायर कर दी।

सोशल

मीडिया प्लेटफार्म का यह तर्क बेमानी है कि उनके प्लेफार्म इलेक्ट्रानिक

डिजिटल पोर्टल हैं। जिनकी पोस्ट पर उनका नियंत्रण नहीं हैं। अत: अनुचित

पोस्ट करने वाले व्यक्ति विशेष के विरुद्ध केस दायर किया जाना चाहिए। जब इन

दलीलों से हाई कोर्ट सहमत नहीं दिखा तो अपील वापस लेने का निवेदन कर दिया

गया। अदालत ने याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म

फेसबुक-मेटा, एक्स व यू-ट्यूब की अपील को निरस्त कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें