मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था ठप है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विरोधी सदन के अंदर चुप रहते हैं और बाहर बयानबाजी करते हैं, जबकि उन्हें सदन के भीतर सवाल उठाने चाहिए। सदन के भीतर उनके सभी सवालों के जवाब बारी-बारी में दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सुशासन और कानून का राज है, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। रोजाना बिहार छोड़कर अपराधी भाग रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में अपराध करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी के इस्तीफे की मांग की क्या वैल्यू है।

पब्लिक तो हमको स्वीकार कर रही है न, पब्लिक हमारे ऊपर भरोसा कर रही है, वो महत्वपूर्ण है। राबड़ी देवी मेरे और नीतीश कुमार पर भरोसा करें या न करें, उससे हमको क्या फर्क पड़ रहा है? उनके न चाहने पर हम सरकार बनाए हैं और न उनकी कृपा पर हम लोगों की सरकार बनी है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के वंदे मातरम गाने का विरोध करने पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सब लोग अपनी-अपनी ढपली बजाने की कोशिश करते हैं। सबसे बड़ी बात मानवता है। क्यों जन-गण-मन, वंदे मातरम नहीं होगा? दिक्कत क्या है? देश का राष्ट्रगीत है, राष्ट्रगान है, क्यों नहीं होगा? इसीलिए लोग कहते हैं कि देश में एक कानून होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें