मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

विकसित भारत लक्ष्य की सिद्धि में महत्वपूर्ण है यह अंतरिम बजट: अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,1 फरवरी। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

कहा कि यह अंतरिम बजट हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

समावेशी विकास की अटूट गाथा का प्रतिबिंब है और यह अंतरिम बजट विकसित भारत

लक्ष्य की सिद्धि में महत्वपूर्ण होने वाला है।

केन्द्रीय मंत्री

गुरुवार को संसद में पेश किए गए केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 पर अपनी

प्रतिक्रिया दे रहे थे। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में

बुनियादी ढांचे और नवाचार पर विशेष ध्यान देने के लिए आभार व्यक्त करते

हुए ठाकुर ने कहा, “ये बजट एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला रखता

है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद

समूहों को सशक्त बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, उनके

मार्गदर्शन में मोदी सरकार 2.0 का यह अंतरिम बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और

हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है।”

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा

कि पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को

दर्शाने वाला मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतरिम बजट देश की

अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ आजादी के 100वें वर्ष तक विकसित भारत के

ब्लूप्रिंट को भी प्रस्तुत करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों

में भारत को विश्व के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप

में प्रतिस्थापित किया है। इस बजट से भारत की विकास यात्रा को और बल

मिलेगा”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें