मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: मेला से लौट रहा मालवाहक वाहन पेड़ से टकराया, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनूपपुर: मेला से लौट रहा मालवाहक वाहन पेड़ से टकराया, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत गुरुवार रात मेला से लौटते समय तेज रफ्तार मालवाहक वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।जानकारी अनुसार कोतवाली थाना से 10 किलोमीटर दूर तारडांड गांव में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार मालवाहक वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया जिसमे 65 वर्षीय हाजी इदरीश खान निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर और 34 वर्षीय सुनीता प्रजापति पत्नी नाथूलाल प्रजापति निवासी दुलहरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायलों में 30 वर्षीय अरुण साहू, 34 वर्षीय कलाबाई एवं 30 वर्षीय सत्यारूपा पटेल पत्नी सुभाष पटेल, सभी निवासी दुलहरा को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल 40 वर्षीय भूदन प्रसाद राठौर निवासी जैतहरी और 40 वर्षीय नत्थू लाल प्रजापति निवासी दुलहरा का जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।मेले से लौटते समय हुआ हादसाघायलों ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग कनेरी गांव में लगे मेले से रात को दुलहरा लौट रहे थे। तभी कनेरी से दुलहरा आते समय वाहन जैसे ही सरकारी स्कूल ताराडांड के पास पहुंचा, तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाजी इदरीश खान और सुनीता प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायल चीखने-चिल्लाने लगे। वाहन टकराने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस 108 को सूचना दी। पुलिस रात में शवों और घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। शवों को मॉर्चुरी में रखवाया, जबकि गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें