मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 'तन्वी द ग्रेट' समेत अनुपम खेर की तीन फिल्में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 'तन्वी द ग्रेट' समेत अनुपम खेर की तीन फिल्में

नई दिल्ली। 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर के करियर की हिट फिल्म साबित हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन खुद अनुपम खेर ने किया है और फिल्म बैक टू बैक अवॉर्ड हासिल कर रही है। अब उनकी फिल्म 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' और 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर जानकारी शेयर की है। दोनों फिल्मों को आज से शुरू हो रहे 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित करने का मौका मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस साल 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मुझे अपनी तीन फिल्मों के प्रदर्शन का सौभाग्य और सम्मान मिला है। इसमें हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट', विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स', और फिल्म 'कैलोरी' शामिल हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में एक मास्टर क्लास भी आयोजित करूंगा, जिसका विषय होगा 'हार मानना ​​कोई विकल्प नहीं है।' बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने काम को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है और उनमें से एक मैं हूं। मेरे 41 साल के करियर और 549 फिल्मों के बाद, ये साल मेरे लिए बेमिसाल रहा है। चलिए सिनेमा की भव्य भावना का जश्न मनाते हैं गोवा में।

गुरुवार से 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज हो रहा है। महोत्सव में शामिल होने के लिए बी टाउन के निर्माता और निर्देशक गोवा रवाना हो रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 8 दिनों तक चलने वाला है, जिसमें दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की श्रेष्ठ फिल्मों को स्क्रीनिंग का मौका दिया जाता है।

इसके अलावा फिल्मों को अच्छे टॉपिक और रचनात्मक तरीके से बनाने के लिए पैनल चर्चा और मास्टरक्लास भी आयोजित होती है।

56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्देश्य अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करना है और साथ ही भारत की कला, संस्कृति और विरासत को भी आगे ले जाना है।

'तन्वी द ग्रेट' फिल्म अनुपम खेर के लिए बहुत खास फिल्म है। ये फिल्म उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाई है,जोकि ऑटिज्म से पीड़ित है। ऑटिज्म पीड़ित होने के बाद बच्चों को जिंदगी में किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है ये फिल्म उन्हीं परेशानियों को दिखाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें