मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना के साथ हुई घटना पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवनिर्वाचित

एमपी कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना घटी।

सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना के

बाद से मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। किसी ने सुरक्षा गार्ड का पक्ष लिया

है तो किसी ने घटना की निंदा की है। अनुपम खेर ने कड़े शब्दों में

प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया को दिए साक्षात्कार में अनुपम

खेर कहा, "मुझे बहुत अफसोस हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक महिला के साथ

एक दूसरी महिला ने अपनी पॉजिशन का फायदा उठाकर, जो इस तरह की हरकत की है,

वो बहुत गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उनकी कोई भी नाराजगी

थी, तब भी उन्हें अपनी पॉजिशन का फायदा उठा कर ये सब नहीं करना चाहिए। अगर

किसी चीज से आपको दुख हुआ है, तो उसे कहने के बहुत तरीके होते हैं, लेकिन

जो हुआ वो बहुत दुखद है। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि कंगना अब सांसद

हैं या फिर एक्ट्रेस हैं, लेकिन कंगना महिला भी हैं। एक महिला या किसी के

भी साथ हुई इस तरह की वॉयलेंस को स्वीकारा नहीं जा सकता। ये गलत बात है।"

कंगना

के साथ हुई घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया

गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने पंजाब में बढ़ते आतंकवाद और

उग्रवाद पर चिंता व्यक्त की। एक तरफ जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग

कंगना के पक्ष में खड़े हो गए। रवीना टंडन, उर्फी जावेद, अनुपम खेर, अध्ययन

सुमन, शेखर सुमन, अशोक पंडित ने इस घटना की निंदा की। दूसरी ओर, पहलवान

बजरंग पुनिया, कुछ अन्य एथलीट, संगीतकार विशाल ददलानी ने महिला का पक्ष

लिया है। कंगना ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी

लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें