मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह फैसला मुंबई की एनआईए अदालत ने शुक्रवार को सुनाया।

इसके साथ ही विशेष एनआईए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की प्राथमिक जांच के लिए सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को एनआईए (राष्ट्रीय जांच अभिकरण) के दस्तावेजों तक पहुंच की अनुमति भी दे प्रदान कर दी।

वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसकी एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश पीआर सितरे ने निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वाजे के वकील ने उठाई सुरक्षित सेल मुहैया कराने की मांग

जानकारी के अनुसार सचिन वाजे के वकील ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अदालत से एक सुरक्षित सेल दिए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि एनआईए ने उसे अपनी हिरासत में और रखने पर जोर नहीं दिया। आरोपी 13 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से एनआईए की हिरासत में था।

एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था वाजे

एनआईए सूत्रों ने बताया कि वाजे एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना में था। सूत्रों ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि क्या प्रदीप शर्मा ने उसे लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराया था और परमबीर सिंह का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है न कि संदिग्ध के तौर पर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें