मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

बरियातू में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

08 जनवरी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल

के सामने स्थित राम जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की चार

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब

मंदिर पुजारी रामदेव पांडे पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी

जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों ने बरियातू

डीएवी पब्लिक स्कूल के पास घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम

के दौरान केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जा रहा था। अन्य

गाड़ियों को आने-जाने नहीं दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी सदर

प्रभात रंजन बरवार सहित रांची के कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और

आक्रोशित लोगों को समझा कर लगभग पांच घंटे बाद जाम हटावाया गया।

मौके

पर रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल,

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग मौजूद थे। सिटी एसपी, सांसद और

विधायक ने अपने खर्चे से मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा करवाने का

आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस ने 24 घंटे में घटना को अंजाम देने वाले

असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

सिटी एसपी

राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का

गठन किया गया है। एफएसएल टीम ने मंदिर के अंदर से जांच के दौरान कई फिंगर

प्रिंट्स के नमूने एकत्र किए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।

पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें