मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश अवस्थी (27), निवासी ईस्ट विनोद नगर, और कार्तिक अरोड़ा (26), निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और स्नैचिंग के 10 से अधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 23 फरवरी का है, जब नानकपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ स्कूल से लौट रही थीं।

तभी सुभाष पार्क, एफ-ब्लॉक के पास काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चेन में ‘ऊँ’ लिखा हुआ दिल के आकार का लॉकेट लगा था। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले हेलमेट पहन रखे थे और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर को काली टेप से ढक रखा था।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर हरि सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई हेड कांस्टेबल शामिल थे। टीम ने लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुरी इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने साउथ कैंपस इलाके में दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस के अनुसार, आकाश अवस्थी अपनी स्कूटी जुपिटर का इस्तेमाल वारदात में करता था।

फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से चोरी और स्नैचर की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें